After Header-1

अफगानिस्तान में 14 आतंकी ढेर

काबुल:  अफगानिस्तान के गज़नी प्रांत में आतंकवादी संगठन तालिबान के सुरक्षा बलों की चौकी पर हमला करने के बाद सेना की तरफ की गई जवाबी कार्रवाई में 14 आतंकवादी मारे गए तथा छह अन्य घायल हो गए। सेना की 203 वीं थंडर कोर ने रविवार को एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने कल देर रात गजनी शहर, मुकुर और अंधेर जिलों में सुरक्षा चौकियों पर हमलों की एक श्रृंखला की योजना बनाई थी लेकिन अफगानिस्तान की वायुसेना और सुरक्षा बलों की तरफ से की गई एक मजबूत प्रतिक्रिया में कई आतंकवादी मारे गए। 203 वें थंडर कोर ने एक अलग बयान में कहा कि पूर्वी प्रांत खोस्त के सबरी जिले में 12 और आतंकवादी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। सेना के अनुसार तालिबान ने कल रात जिले के गुरगुरी इलाके में सुरक्षा चौकियों पर हमला किया और झड़पों में कोई सुरक्षा बल घायल नहीं हुआ। तालिबान ने घटनाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। इसके अलावा सुरक्षा सूत्रों ने स्पूतनिक को बताया कि तालिबान ने उत्तरी प्रांत कुंडुज में इमाम साहिब जिले के पुल-ए-खश्ती इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया जिसमे छह सैनिकों और दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और आठ अन्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। इसके अलावा भी देशभर में कई अन्य जगहों पर ऐसी ही घटनाएं दर्ज की गई। सीरिया के पश्चिमी क्षेत्र में एक राजमार्ग पर हुए जोरदार विस्फोट में अमेरिकी सेना के चार सैनिकों की मौत हो गई। शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट एक वाहन के विस्फोटक सामग्री से टकराने के बाद हुआ। सीरियाई राज्य समाचार एजेंसी सना के अनुसार अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने सैनिकों की मौत पर हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.