नगर निगम का चुनाव जोर-शोर से लड़ेगी ‘आप’

पंचकूला: आम आदमी पार्टी अगला पंचकूला नगर निगम का चुनाव पूरे जोर-शोर के साथ लड़ेगी और सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी अभी से तैयारी करेगी।
उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव में अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन भी करेगी। कार्यकतार्ओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता जिले भर में नए वोट बनवाने का काम भी पूरे जोर-शोर के साथ करेंगे तथा इसमें जिन जिन लोगों को वोट बनवाने में दिक्कत आ रही है उनकी सहायता करेंगे। इसके अलावा पार्टी क्षेत्र से जो लोग जा चुके हैं अथवा जिनका निधन हो चुका है उनके मतदाता सूची से नाम भी कटवाने का काम करेगी ताकि ऐसे मतों का दुरुपयोग ना हो सके। सुरेंद्र राठी ने कहा कि पार्टी का नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम खूब जोर शोर से चल रहा है। इस सेवा के तहत लगभग गांव और शहर में 200 के गरीब आक्सीजन जांच केंद्र खोले गए हैं। जहां पर लोगों का आक्सीजन लेवल मुफ्त में चेक किया जाता है। तथा इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी इन दिनों गांव में और विभिन्न सेक्टरों में लोगों को पार्टी की नीतियां तथा दिल्ली में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य भाजपा व कांग्रेस का विकल्प बनना है और वह अपने इस लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.