After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

मोरी के गुराड़ी गांव में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सब कुछ राख

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित ग्राम गुराड़ी में बुधवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने गांव को हिला कर रख दिया। सुबह करीब 5:15 बजे अचानक लगी आग ने देखते ही देखते तीन परिवारों के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे…
Read More...

रुड़की ने खोया बेबाक आवाज़ का पत्रकार, राव शाहनवाज खां को अंतिम विदाई आज

रुड़की। नगर के वरिष्ठ एवं निर्भीक पत्रकार राव शाहनवाज खां का सोमवार की रात्रि लंबी बीमारी के बाद जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। ढंडेरा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहने वाले राव शाहनवाज खां अविवाहित थे और उन्होंने अपना पूरा…
Read More...

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला…

सरकार की सशक्त और प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी…
Read More...

सिंगोली-भटवारी परियोजना से जल छोड़े जाने का ऐलान, इन घंटों में बरतें खास सावधानी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित सिंगोली-भटवारी जल विद्युत परियोजना के बैराज कुंड से 8 जनवरी, गुरुवार को पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार यह कार्य सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। बैराज पर लगे रेडियल गेटों के नियमित रखरखाव और सिल्ट फ्लशिंग की प्रक्रिया के चलते यह निर्णय…
Read More...

रुड़की में पुलिस का शिकंजा, इंजेक्शन नुमा नशे की खेप लेकर पकड़ा गया युवक

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार जनपद पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान रुड़की क्षेत्र से एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 174 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं, जिन्हें अवैध रूप से बेचने की…
Read More...

“अंकिता को न्याय मांगना राजनीति है तो हम रोज करेंगे” — गरिमा मेहरा का भाजपा पर तीखा हमला

देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। भाजपा द्वारा कांग्रेस पर इस संवेदनशील मामले के “राजनीतिकरण” का आरोप लगाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़े शब्दों में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह बयान न केवल…
Read More...

गोविंद नगर कूड़े का पहाड़ हटाने की कवायद शुरू

कूड़े की निस्तारण प्रक्रिया होगी शुरू ऋषिकेश: जिस मुद्दे पर पिछले 15 सालों की राजनीतिक बिसात बिछाई जाती रही उसका निस्तारण नए वर्ष में होने जा रहा है। बात हो रही है गोविंद नगर स्थित कूड़े के पहाड़ की। नए साल में शहर के इस नासूर को खत्म करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर निगम ने साढ़े सात…
Read More...

सीएम घोषणाओं की डीपीआर जल्द शासन को होंगी प्रेषित

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कायरे को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अधिकांश घोषणाओं की डीपीआर तैयार करते हुए शासन को प्रेषित कर दी गई है। सोमवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए…
Read More...

नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार

मंगलौर। लंढौरा में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लंढौरा के एक कालोनी निवासी महिला…
Read More...

विधुत विभाग ने काटे जल संस्थान के नलकूपों के कनैक्शनलंढौरा में पानी की जलापूर्ति ठप्प

लंढौरा। दो विभागों की लड़ाई का खामियाजा लंढौरा के लोगों को उस समय भुगतना पड़ गया जब जल संस्थान द्वारा बिजली के बिलों को वेरीफाई न करने से नाराज विधुत विभाग के अधिकारियों ने लंढौरा कस्बे को पानी की सप्लाई करने वाले तीनों नलकूपों के कनैक्शन काट दिए जिस कारण कस्बे में दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी…
Read More...