After Header-1

थलीसैंण को करोड़ों की सौगात: 289 लाख से बने इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, 100 परिवारों को मिलेगा अपना घर

पौड़ी/देहरादून। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के थलीसैंण विकासखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, आवास और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

डॉ. रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज कपरोली में 289.54 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर मल्ली और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर में 12-12 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का भी उद्घाटन किया।

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

नगर पंचायत कैन्यूर में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छ नगर बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने नगर पंचायत थलीसैंण में 47.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का शिलान्यास किया। वहीं, कैन्यूर और थलीसैंण में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कूड़ा निस्तारण प्रोसेसिंग प्लांट की भी आधारशिला रखी।

100 परिवारों को मिलेगा पक्के मकान का लाभ

कैन्यूर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 100 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। डॉ. रावत ने कहा कि योजना जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने और उनके अपने घर के सपने को पूरा करने में मददगार है।

नशामुक्त उत्तराखंड का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। स्वस्थ और सुरक्षित उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.