After Header-1

नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार

मंगलौर। लंढौरा में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लंढौरा के एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिवार में पति, दो बेटे और 16 वर्षीय पुत्री हैं। रोजाना सुबह 4 बजे वह अपने पति और दोनों बेटो के साथ भट्टे पर काम करने चली जाती हैं। उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है।

आरोप है कि एक जनवरी की सुबह करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाला आरोपी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शमशान घाट के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब वे शाम को काम से घर लौटे तो बेटी डरी-सहमी हुई थी।

बार-बार पूछने पर भी पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। सख्ती से पूछने पर चार जनवरी को पीड़ित किशोरी ने बताया कि पड़ोस के ही एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.