After Header-1

14 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

इंदौर: मध्यप्रदेश एसटीएफ  इकाई ने चोरी की 14 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ एक दम्पत्ति को गिरफ्तार किया हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) विपिन माहेश्वरी ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर मोहम्मद रफीक खान (49) और उनकी पत्नी खुर्शीद बी (42) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 29600 अमेरीकन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में साढे 14 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, एक दुपहिया वाहन और फोन बरामद हुआ है। इस मामले के जांच अधिकारी (निरीक्षक) एम सैय्यद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने एक निजी ट्रेवल्स कंपनी की बस में सवार एक यात्री से यह रकम चुराना स्वीकार किया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि महानगर अहमदाबाद, मुम्बई से इंदौर की ओर आने वाले यात्रियों को संगठित रूप से शिकार बनाने के प्रमाण मिले हैं। इसी तरह की कुछ और वारदातों का पुलिस खुलासा कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.