उड़ीसा के एक हजार किसानों का किया गया स्वागत

रांची: Jharkhand State Farmer झारखण्ड राज्य किसान सभा द्वारा दिल्ली किसान आन्दोलन में भाग लेने जा रहे उड़ीसा के एक हजार किसानों के जत्था का बुंडू में भव्य स्वागत किया गया एवं शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। किसान विरोधी कानून वापस लो, किसान जीतेगा तो देश जीतेगा, किसान बचाओ ,देश बचाओ, आंदोलनकारियों को लाल सलाम आदि नारे लग रहे थे। मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय किसान कौंसिल सदस्य सुफल महतो ने कहा किसान आन्दोलन करो या मरो के संकल्प के साथ संघर्ष कर रहा है,60 है ज्यादा किसानों ने शहादत दे चुके हैं।कृषि कानून की वापसी से कम कोई समझोता नहीं हो सकता। किसान संघष एकता मंच के नेता हिमांशु तिवारी ने कहा किसान आन्दोलन में शामिल होने के लिए हम दिल्ली जा रहे है।गौतम पाल ने कहां किसान आन्दोलन के सामने सरकार को घूटना टेकना ही पड़ेगा।अक्षय ने कहा कृषि कानून कारपोरेट के हित में है। रांची जिला किसान सभा के जिला सचिव विश्व देव सिंह मुंडा ने कहा किसान विरोधी कानून का एतिहासिक विरोध जारी है।इस अवसर पर अमर सिंह मुंडा, मदन मुंडा, रतन महतो,  रीता स्वासी,  दिनेश महतो,  प्रेम चंद पातर, उमेश महतो, बसंत मुंडा,  राजेंद्र मुंडा, मनीया महतो,  महावीर महतो, अनूप दता , रंजीत मोदक, मदन महतो, भीम राम, हरदेव चौघरी, बबलु राम, रघुनंदन राम गणे चौधरी, लक्षु कोइरी, टून टून साव,सुभाष महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.