पार्सल विस्फोट मामल: आरोपियों की रिमांड बढ़ी

पटना। दरभंगा पार्सल बम विस्फोट मामले में पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने गिरफ्तार चार अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत अवधि 23 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। साथ ही दो अभियुक्त को आठ दिन की और पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए एनआईए को सौंपे जाने का भी आदेश दिया।

एनआईए ने पुलिस रिमांड पर पूछताछ के बाद  तीन आरोपी मोहम्मद इमरान खान, नासिर खान और मोहम्मद कफील को विशेष न्यायाधीश गुरंविंदर सिंह मल्होत्रा के समक्ष पेश किया।

साथ ही मामले में गिरफ्तार चौथे अभियुक्त हाजी मोहम्मद सलीम को वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश करने के साथ ही एनआईए ने सभी अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की प्रार्थना के साथ मामले के दो अभियुक्त नासिर खान और मो. इमरान खान को आगे और पूछताछ के लिए आठ दिन की पुलिस रिमांड पर दिये जाने की प्रार्थना की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.