After Header-1

बंगलादेश: जूस फैक्टरी में लगी भीषण आग, 52 मरे

नयी दिल्ली। बंगलादेश में एक जूस फैक्टरी में भीषण आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक झुलस गये। गुरुवार शाम करीब पांच बजे शेजान जूस फैक्टरी की छह मंजिला इमारत में आग लग गयी। दमकल विभाग की 18 गाड़िया शुक्रवार तक आग बुझाने का प्रयास करती रहीं।

फैक्टरी में काम कर रहे कुछ कर्मियों ने आग से बचने के लिए खिडकियों से छलांग लगा दी जिसके कारण उन्हें चोटें आयी। झुलसे हुए लोगों और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जतायी जा रही है कि आग सबसे पहले भूतल पर लगी और फैक्टरी में रसायनों और प्लास्टिक बोतलों की मौजूदगी के कारण बहुत तेजी से ऊपरी मंजिल तक फैल गयी।

नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने कहा कि जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा लिया जाता, उसके कारणों का पता नहीं लगाया जा सकता और न ही उसके कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.