After Header-1

सोना लेकर भागने वाला कारीगर बिहार से गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

चम्पावत । पाटी कस्बे की ज्वैलर्स की दुकान से 45 ग्राम सोना लेकर भागने वाले कारीगर को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। लेकिन वह सोना नेपाली तस्करों को बेचने की बात कह रहा है। पुलिस के अनुसार पाटी कस्बे की महालक्ष्मी ज्वैलर्स के यहां आरोपित करन साह पुत्र रामजी साह थाना जितना मोतिहारी बिहार कारीगर के तौर पर जनवरी 2021 से कार्य कर रहा था। 27 मार्च को उसे दुकान स्वामी सुधीर कुमार ने 45 ग्राम सोना देकर उसकी सफाई के लिए लोहाघाट भेजा तो वह सोना लेकर भाग गया।
इस मामले की एफआईआर पाटी थाने में दर्ज होने के बाद एसआई विजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसने साइबर सेल और सर्विलांस की मदद से आरोपी को बिहार में धर दबोचा। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने सोना बीरगंज नेपाल बॉर्डर पर नेपाली तस्करों को बेच दिया है।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.