खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह की तैयारी तेज, गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

खटीमा। गणेश जोशी ने खटीमा पहुंचकर 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सैनिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और गरिमामय होनी चाहिए।

गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और सैनिक परिवारों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.