मां डाट काली मंदिर में अशोक वर्मा ने टेका माथा, शहीदों को भी किया नमन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नव मनोनीत उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने शनिवार को मां मां डाट काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के महंत संयम गोस्वामी ने उन्हें चुन्नी भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद अशोक वर्मा शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्प अर्पित कर आंदोलनकारियों के योगदान को नमन किया और उनके संघर्ष को याद किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और देहरादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अशोक वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अशोक वर्मा ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को जनसेवा का अवसर बताते हुए कहा कि वे समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

यह कार्यक्रम आस्था, सम्मान और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही पहलुओं का समन्वय देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.