उत्तराखंड बजट पर सतपाल महाराज की बड़ी प्रतिक्रिया, बोले– पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार

गैरसैंण।  उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री  Satpal Maharaj  ने कहा कि भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल का अभिभाषण राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  Pushkar Singh Dhami  द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया वर्ष 2026-27 का बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 11.41 प्रतिशत अधिक है, जो सरकार की विकास प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महाराज ने कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी नई दिशा देने वाला है। पर्यटन को बढ़ावा देने से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से उत्तराखंड में पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.