विकसित भारत 2047 में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका: सुबोध उनियाल

देहरादून  धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में आयोजित त्रिदिवसीय ‘इंटरनेशनल सेमिनार ऑन विज़न फॉर विकसित भारत @2047’ का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित ‘विकसित भारत 2047’ का विजन देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सुबोध उनियाल ने युवाओं को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि नई सोच, नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से युवा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

सेमिनार में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.