देहरादून। भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमांडर अनिंद्य सेनगुप्ता ने उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सैन्यधाम सहित राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य परंपराओं के संरक्षण और नागरिक-सैन्य समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सेना और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर आर्मी कमांडर ने मंत्री गणेश जोशी को ‘द् वॉयेज ऑफ सूर्या कमांड’ पुस्तक भेंट की, जो सूर्या कमांड के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को दर्शाती है।