After Header-1

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेशेंस और स्मृति ने मारी बाजी

देहरादून।  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं तफाद्ज़वा पेशेंस मुनेगीवा और स्मृति पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का विषय था — ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक शिक्षा में शामिल करने की आवश्यकता’।

प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने तर्क, प्रस्तुतीकरण शैली और विषय की गहराई के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रथम स्थान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम को मिला, जबकि डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज की दिव्या चमोली और करण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की सृष्टि सिमरन और अजय कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल कर नकद पुरस्कार जीता।

इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) सेल और इंग्लिश विभाग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परंपरागत ज्ञान, दर्शन और शैक्षिक मूल्यों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली में समाहित करने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा करना था।

कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स डॉ. प्रमोद एस. नैयर, विभागाध्यक्ष डॉ. रूपिंदर कौर, डॉ. गिरीश लखेड़ा, डॉ. विनय देवरानी और आईकेएस सेल के प्रमुख डॉ. अरुण प्रताप सिंह राठौड़ सहित कई शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता ने छात्रों को न केवल अपने विचार व्यक्त करने का मंच दिया, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर गहन चिंतन का अवसर भी प्रदान किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.