अग्रवाल भवन साकेत में अग्रवाल समाज ने मनाया अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव, राष्ट्र एकता व समृद्धि की कामना

रुड़की। युवा अग्रवाल सभा (रजि०) के तत्वावधान में अग्रवाल भवन, साकेत में महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव समारोह का आयोजन भव्य हवन-यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के वंशज और नागरिकों ने मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुख-समृद्धि की कामना की।

सभा के अध्यक्ष पंकज सिंघल, महामंत्री नवनीत गर्ग और कोषाध्यक्ष पारस गोयल सहित अन्य पदाधिकारीगण समारोह में मौजूद रहे। आचार्य राजकुमार कौशिक के मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी गई और सभी ने भगवान अग्रसेन महाराज के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, वीके जिंदल, राम गोपाल कंसल, राकेश गर्ग, शिवम अग्रवाल (पार्षद), मनोज अग्रवाल, दिनेश दयाल, सुरेश अग्रवाल, अभिषेक चंद्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

भव्य हवन-यज्ञ में दीपक गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, गोविंद विकास, अजेंश अग्रवाल, सचिन गर्ग, निशा सिंघल, रेणु गर्ग, पूनम गर्ग, प्रभा गुप्ता, उमा गोयल, गौरव जिंदल, ऋषभ जिंदल, अनुज जिंदल, शैलेश सिंघल, योगेश गर्ग, अनिकेत गर्ग, अनिल गोयल, शिवम गुप्ता, नीरज गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजय गर्ग, सुमित अग्रवाल और पार्षद राजन गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने मिलकर समाज में भाईचारे, एकता और सामूहिक विकास के लिए संकल्प लिया, साथ ही महाराज अग्रसेन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.