After Header-1

रात के सन्नाटे में गूंजा टक्कर का शोर, पावली-भूटाणू में अनियंत्रित वाहन से मची अफरा-तफरी!

उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पावली-भूटाणू मोटर मार्ग पर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी पहाड़ी से टकरा गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या **यूके 07 टीवी 8148** पावली से भूटाणू लौट रहा था। रास्ते में नियंत्रण खोने के बाद वाहन पहाड़ी से टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को रेस्क्यू कर **108 एंबुलेंस** से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में **देशदेवी (48) पत्नी विजयपाल**, **जयपाल (28) पुत्र कृपाल सिंह**, **सनी (25) पुत्र माहनलाल**, और वाहन चालक **मुकेश** शामिल हैं। तीन घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि सभी का उपचार **पीएचसी त्यूनी अस्पताल** में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अंधेरा और तीव्र मोड़ हादसे का कारण हो सकता है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.