तेंदुए की दस्तक से दहशत में ग्रामीण – वन विभाग ने बनाई विशेष टीम!

उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के राजगढ़ी-धराली क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार तड़के तेंदुए ने ग्राम प्रधान धराली **जगवीर सिंह रावत** के खच्चर पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ **धराली और डख्याट गांव** के बीच कई बार दिखाई दे चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इस पर **अपर यमुना वन प्रभाग** के प्रभागीय वन अधिकारी **रविंद्र पुंडीर** ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.