After Header-1

लखनऊ में पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर में लूट के बाद पत्नी की हत्या

लखनऊ। राजधानी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गाजीपुर थाना इलाके में पूर्व आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर में लूट हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अफसर देवेंद्र नाथ दुबे इंदिरा नगर इलाके में रहते हैं, इनकी पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या कर दी गई है। देवेंद्र दुबे जब गोल्फ खेलकर लौटे तो उन्हें पूरा घर खला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी के गले में फंदा कसा हुआ था। बता दें, देवेंद्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.