प्रधानमंत्री ने विपक्षी एकता पर साधा निशाना,कहा- ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया के नाम पर लोगों को ठगा

नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्षी एकता पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर चुटकी ली। पीएम मोदी ने कहा कि INDIA  नाम रख लेने से कुछ नहीं होता है।  इंडिया तो इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी लगा है। पीएम मोदी ने कहा कि PFI और INC के नाम में भी इंडिया लगा हुआ है।

 ईस्ट इंडिया कंपनी ने इंडिया के नाम पर लोगों को ठगा। पीएम मोदी ने कहा कि लगता है कि विपक्ष लंबे समय तक सत्ता में आना नहीं चाहता। ऐसा दिशाहीन विपक्ष कभी नहीं देखा।  संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम प्रदर्शन करना है। विपक्ष जो कर रहा है उसे करने दें और सांसद व नेता अपने काम पर ध्यान दें। 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.