हरिद्वार में खतरे के निशान को पार कर गया गंगा का जलस्तर

हरिद्वार।  हरिद्वार में गंगा का जलस्तर फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने से जनपद सहित आगे के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलभराव की आशंका बढ़ गई है।गंगा के उफान पर आने के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गंगा के किनारे रहने वालों लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया है। सभी अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.