After Header-1

प्रधानमंत्री मोदी नैतिक दिवालियेपन का शिकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विपक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस  पीएम पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष का विरोध करते-करते ‘इंडिया’ से ही नफरत करने लगे हैं।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी जी, आप कांग्रेस विरोध में इतने अंधे हो गये कि इंडिया से ही नफ़रत करने लग गये। सुना है आज कुंठा में आ कर आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विपक्ष को कोसते कोसते प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया’ को ही भला बुरा कहने लग गये? एक बात साफ़ है – अपनी घटिया ट्रोल आर्मी को निर्देश आप ही देते हैं। विपक्ष दिशाभ्रमित नहीं है – आप नैतिक दिवालियेपन का शिकार हैं। ज़ुबानी जमा खर्च बंद कीजिए।

हिम्मत जुटाइये और मणिपुर पर बोलिये।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.