After Header-1

बेसमेंट के लिए बिल्डर ने की थी खुदाई,सड़क धंसी

300×250 ADS-1

ग्रेटर नोएडा। नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1 स्थित निमार्णाधीन रिहायशी परियोजना प्रोजेक्ट एस्ट्रा के खुदे हुए बेसमेंट के पास रविवार सुबह सड़क भी धंस गई।

इसकी सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और धंसी हुई सड़क पर मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया गया।

300×600 ADS-2

आसपास के लोगों ने इस धंसी हुई सड़क का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया। लोगों ने यह चिंता भी जाहिर की है कि बिल्डर जिस घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा था, उसके कारण यह हादसा हुआ है।

फिलहाल प्राधिकरण की तरफ से बिल्डर को नोटिस जारी कर दिया गया है। बिल्डर के प्रतिनिधि को बुलाकर मिट्टी फिलिंग, रोड रिपेयर कराने के खर्च में होने वाली रकम के हिसाब से बिल्डर से जुर्माना वसूला जाएगा।

लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल करने के साथ-साथ यह भी डर जताया है कि पता नहीं इस तरह के कितने और बिल्डर होंगे, जिन्होंने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है और यह तो निर्माणाधीन थी, कहीं ऐसी घटना किसी और सोसायटी के साथ ना हो जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.