शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को एकता और समानता के सूत्र में पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सभी लोगों को सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनकल्याण के लिए आगे आना चाहिए। समाज की भलाई के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलौर कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा हनुमान चौक पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष रूपक सिंघल सहित पदाधिकारियों ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया।
कार्यक्रम में अवनीश गर्ग, गौरव गुप्ता, शोभित सिंघल, अरविंद गोयल, शोभित माहवार, अमित सिंघल, हिमांशु तायल, मोहित मित्तल, मनोज सिंघल, मोहित सिंघल, शुभम तायल, राहुल तायल, नरेश चोपड़ा, रामकुमार कपूर और अतुल माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

