After Header-1

इगास पर सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, परिवार संग मनाई लोकपर्व की खुशियां

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) के अवसर पर नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें और उनके परिवारजनों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने के साथ ही सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। इगास जैसे पारंपरिक पर्व हमें अपनी जड़ों और पूर्वजों से प्राप्त विरासत से जोड़ते हैं। ऐसे उत्सवों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास का उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान है। यह पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं, लोकमान्यताओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का भी माध्यम है। प्रदेश की लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखने में ऐसे त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को भी इगास जैसे लोकपर्वों के महत्व से परिचित कराना जरूरी है, ताकि उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान आने वाले समय में भी बनी रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.