कार्यवाह दीक्षित के निधन पर निशंक ने जताया शोक

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यवाह शशिकांत दीक्षित के निधन पर गहरा दुःख जताया है।

डॉ निशंक ने कहा है कि स्वर्गीय श्री शशिकांत दीक्षित जीवनपर्यंत राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत देश और समाज के लिए समर्पित हो गये। उनके निधन से जो रिक्त्तता आयी है उसकी भरपाई आसान नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस असीम दुख से उबरने की ईश्वर से कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.