तीरथ ने संघ के क्षेत्र कार्यवाहक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व सीएम और सांसद तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित के आकस्मिक निधन अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।पूर्व सीएम और सांसद तीरथ ने कहा कि उनके निधन का समाचार व्यथित करने वाला है।

वे पिछले कुछ समय से लीवर सिरोसिस के कारण अस्वस्थ्य थे तथा दिल्ली स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।उन्होंने कहा कि प्रभु उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार तथा संगठन को इस दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.