त्रिवेंद्र ने गौ संरक्षण पर दिया जोर

देहरादून। बृहस्पतिवार को छोटी होली पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कांजी हाऊस देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने गौ माताओं को गुड़ खिलाया।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत का गौ प्रेम हम यहीं से लगा सकते हैं कि उनके सीएम बनने के बाद सीएम हाऊस में गौ माता के पालन पोषण की शुरुआत हुई ।

इस दौरान त्रिवेंद्र खुद ही नित्य वहां उनकी देखरेख के लिए समय निकालते थे। कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को देखकर त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी खुश लगे और उन्होंने कहा कि गौ माताओं के संरक्षण के लिए हम सब को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.