पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत ने शोक जताया   

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह मंगलवार को  कोटद्वार पौड़ी मोटर मार्ग गुमखाल के पास शिक्षकों के वाहन एवं चंपावत जिले के सुखीडांग डाडा मोटर मार्ग में हुई बारात के वाहन की  दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।

उन्होंने  शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  भगवान दिवंगत आत्मओं को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। दिवगंतों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं  भी सांसद ने व्यक्त की है। तीरथ ने कहा कि भगवान उनको इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।साथ ही तीरथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.