पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले-भारत को राष्ट्र मानने को तैयार नहीं कांग्रेस

नैनीताल। पीएम मोदी ने उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहां, हमारे देश के नौजवान सेना में जाकर देश के लिए बलिदान देने को तैयार है और कांग्रेस भारत को राष्ट्र माने को तैयार नहीं है । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के आखरी जनसभा को संबोधित कर पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाया।

मोदी ने कहां की कांग्रेस की देश में एक ही नीति रही है कि चुनाव से पहले वादे करो और उसके बाद घोटालों को अंजाम दो। उन्होंने कहा कि भारत एक है और एक रहेगा। देश की जनता ऐसे लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। कांग्रेस एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिये तुष्टिकरण कर विश्वविद्यालय का निर्माण की बात कर रही है। देवभूमि की जनता इस अपमान को नहीं सहेगी। यह प्रदेश की संस्कृति का अपमान है।

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति , बड़े बड़े वादे फिर घोटाले

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण के साथ एक ही नीति रही है कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करो और चुनावों के बाद घोटाले करो। हम गंगा को स्वच्छ बनाने के लिये जहां सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बना रहे हैं वहीं इन्होंने गंगा को भी नहीं छोड़ा और उसे भ्रष्टाचार का केन्द्र बना दिया।
उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन हरीश रावत की सरकार ने गंगा को खनन के लिये नहर घोषित कर दिया था। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस इस बार भी चुनावों में जो वादे कर रही है वह झूठ का एक पुंलिदा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कर रही है लेकिन उसकी नीति गरीबी हटाने के बजाय गरीबों को हटाने की रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है। राज्य में चार मेडिकल कॉलेज खोले गये हैं।
चारधाम और आलवेदर रोड का विकास किया गया है। उनकी सरकार ने कोरोना महामारी के बावजूद देश में विकास की गति को बनाये रखने के साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त राशन देने का काम भी किया है।
मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये वैक्सीन का विरोध किया और उसे बदनाम किया। उनकी मंशा थी कि इसका क्रेडिट मुझे को न मिले।
उन्होंने आगे कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है और पर्वतमाला एवं मानसखंड परियोजना के तहत प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि पर्वतमाला परियोजना के तहत सड़कों का निर्माण व विस्तार किया जा सकेगा। साथ ही रोप वे के भी निर्माण किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध फूलों की घाटी को भी रोप वे से जोड़ा जायेगा।
उन्होंने आगे कहा कि उधमसिंह नगर में एक मिनी इंडिया की झलक मिलती है। यह एक जीवंत कश्मीर है। चुनावी संबोधन से पहले उन्होंने रीठा साहिब, नानकमत्ता साहिब, मां नैना देवी, पूर्णागिरी, मोटेश्वर महादेव, पंचमंदिर और वीर उधमसिंह को याद किया और उन्हें नमन किया।

Leave a Reply