उत्तराखंड के खटीमा में प्रियंका गांधी, बोली- केन्द्र की नीतियों से जनता परेशान

देश में धर्म संप्रदाय एवं जातिवाद का घिनौना खेल खेल रही है भाजपा

देहरादून। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड के खटीमा में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी केन्द्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश में धर्म, संप्रदाय एवं जातिवाद का घिनौना खेल खेल रही है।

साथ ही सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर विफल रही है। प्रधानमंत्री और उनकी सरकार सिर्फ अपना और अपने दो उद्योगपति मित्रों का विकास कर रहे हैं। केन्द्र सरकार की नीतियों से जनता परेशान है।

पढ़े-गोवा में कांग्रेस कि बनेगी सरकार, लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच :राहुल गांधी

प्रियंका ने भी सीधे बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर निशाना साधा। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, कोरोना काल में जब लोग इधर से उधर जा रहे थे, तो उनके पास मदद के लिए मैसेज आते थे। कांग्रेस ने कई लोगों को गाड़ियां करवाकर घर भेजा। सभी कांग्रेसी उनकी मदद के लिए कोरोना काल में भी डटे रहे। ये सब करके हम राजनीति नहीं कर रहे थे बल्कि अपना धर्म निभा रहे थे।उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को भी घेरा और कहा कि जब वह अपने विधानसभा का विकास नहीं कर पाये तो प्रदेश का क्या विकास करेंगे।

प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। इससे पलायन बढ़ रहा है। यही नहीं प्रदेश में थारू लोगों की जमीन के अधिकार छीन लिये गये हैं। उन्होंने जनता का आह्वन किया कि आंखें खोलो और कांग्रेस को भारी मात्रा में वोट देकर विजयी बनायें।

पढ़े-लोक लुभावने वायदे से मतदाताओं को रिझा रहे राजनीतिक दल

तीन कृषि कानूनों को लेकर आयी है। काले कानूनों को लेकर देश के किसान एक साल तक सड़कों पर आंदोलित रहे और कई किसानों को जान तक गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आये तो एक महीना पहले सरकार ने काले कानूनों को वापस ले लिया।

कांग्रेस नेत्री ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचने में आमादा है। बीएचईएल एवं रेलवे इसका ताजा उदाहरण हैं। हवाई अड्डों को भी सरकार निजी हाथों में देने में लगी है। केन्द्र सरकार सिर्फ ये सब अपने दो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिये कर रही है।

पढ़े-प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर चलाए जमकर व्यंग्य बाण

उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी ने देश की जनता और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। लोगों का रोजगार छिन गया और इससे छोटे व्यापारियों एवं मध्यम उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंबानी-अडानी रोजगार पैदा नहीं करते हैं। छोटे मैन्युफैक्चरर्स रोजगार पैदा करते हैं। कांग्रेस महासचिव यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन लगा करके गरीबों की मुसीबत बढा दी थी। प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में कोरोना फैला दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.