गोवा में कांग्रेस कि बनेगी सरकार, लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच :राहुल गांधी

नयी दिल्ली। गोवा के कर्चोरेम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि गोवा में कांग्रेस कि सरकार बनेगी। गोवा चुनाव में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। चुनावी सभा में राहुल गांधी ने जनता से अपील करते हुए कहा , आप अपना वोट खराब मत कीजिए गोवा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

कांग्रेस कि लड़ाई भाजपा से है बाकी पार्टियां भी हैं उनमें से कोई भी सरकार नहीं बना सकती है। सरकार बनेगी तो कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी। बाकी पार्टियों की नहीं बन सकती है। आप अपना वोट ख़राब मत कीजिए। कांग्रेस की 30-35 सीटें आनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि गोवा में जो कांग्रेस की सरकार बनने वाली है वो किसी एक व्यक्ति और नेता की सरकार न हो। बल्कि गोवा की जनता, युवा, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार की सरकार हो। हम जो निर्णय लेंगे वो आपसे पूछकर और बात करके लेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.