असम के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में कहा-हिजाब विवाद कांग्रेस की देन

कांग्रेस नहीं चाहती कि मुस्लिम युवतियां डाक्टर व इंजीनियर बनें

नैनीताल। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने उत्तराखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिजाब विवाद कांग्रेस की देन है और वह नहीं चाहती है कि मुस्लिम युवतियां पढ़ लिख कर डाक्टर-इंजीनियर बनें। हेमंत विस्वा सरमा मतदाताओं को रिझाने के लिये उत्तराखंड पहुंचे और किच्छा विधानसभा में कांग्रेस को घेरा।सरमा उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में बोल रहे थे।

मोदी की अगुवाई में हिन्दुस्तान चहुं ओर प्रगति पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हिन्दुस्तान चहुं ओर प्रगति कर रहा है और विश्व गुरू बनने की दिशा में बढ़ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस हिजाब मामले में ही अटकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि मुस्लिम युवतियां पढ़ लिख कर डाक्टर व इंजीनियर बनें। वो चाहती है कि सब हिजाब मामले में उलझी रहें।

पढ़े-भाजपा प्रत्याशियों की उपहार सामग्री को पुलिस ने पकड़ा

कांग्रेस  जानती है कि सब शिक्षित हो गये और आत्मनिर्भर हो गये तो उनका वोट बैंक खत्म  हो जायेगा तथा उनके गलत कामों व नीतियों पर सवाल उठेंगे। इसीलिये वह उन्हें  बेवजह के मुद्दों में उलझाये रखना चाहती है। स्कूल कालेजों में आज शिक्षा पाने की  जरूरत है, हिजाब की नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक विवाद के चलते  तीन दिन शिक्षण संस्थानों को बंद रखना पड़ा जिससे छात्रों का नुकसान हुआ, जो  कि गलत है।

पढ़े-भाजपा-कांग्रेस के वोटर व सपोर्टर को केजरीवाल ने दिया संदेश

पढ़े-युवा देंगे वोट से भाजपा को चोट : राहुल राव

Leave A Reply

Your email address will not be published.