IB प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल और आगे बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा था।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनके कार्यकाल विस्तार को मंजूरी प्रदान की। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तपन डेका को कश्मीर में आतंक विरोधी ऑपरेशन का विशेष अनुभव है। वे 2022 से निदेशक पद पर कार्यरत हैं। डेका खुफिया विभाग में कई तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं।
IB देश की आंतरिक सुरक्षा और काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंसी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो का काम देश में आंतरिक खतरों पर नजर रखना और सरकार को परामर्श देना है। आईबी भारत की आंतरिक सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

तपन कुमार डेका कौन हैं?
2022 में दो साल के लिए आईबी प्रमुख नियुक्त किए गए।
2024 में डेका का कार्यकाल जून 2025 तक बढ़ा दिया गया।
सत्ता के गलियारों और खुफिया बिरादरी में संकट प्रबंधक के रूप में जाने जाते हैं
विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र में ‘ऑपरेशन’ के विशेषज्ञ माने जाते हैं
दो दशकों से अधिक समय तक आईबी के ऑपरेशन विंग के प्रमुख के रूप में कार्य किया।
वह 2008 में 26/11 मुंबई हमले के दौरान जवाबी हमलों के प्रभारी भी थे।
उन्होंने आतंकी समूह इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया था, जो 2000 के दशक में देश भर में कई विध्वंसक गतिविधियों के पीछे था।
उन्हें 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद पैदा हुई अस्थिर स्थिति को संभालने के लिए अपने गृह राज्य असम में तैनात किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.