After Header-1

आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू,लखीमपुर खीरी हिंसा का है मुख्य आरोपी

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को डेंगू हो गया है। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद आशीष को जेल के ही अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

किसानों को कार से कुचलने के आरोपी आशीष मिश्रा समेत चार आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।आशीष में डेंगू के लक्षण के बाद उसका टेस्ट किए जाने पर बीमारी की पुष्टि की गई।

इस बीच उसे जेल के ही अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। बताया जा रहा है कि आशीष का इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो आशीष के ठीक होने के बाद उन्हें फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिश्रा को क्राइम ब्रांच ले जाने के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जेल से बाहर आने से पहले उनके कुछ टेस्ट किए गए थे। आशीष को बुखार की शिकायत थी, टेस्ट कराने पर वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.