After Header-1

अक्षय ने उटी में ‘रामसेतु’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई। अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग उटी में पूरी कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग में बिजी हैं।

अक्षय फिलहाल ‘राम सेतु’ की शूटिंग उटी में कर रहे थे और अब उनका शेड्यूल पूरा हो गया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडीस और सत्यदेव के साथ नजर आ रहे हैं

इस फोटो में अक्षय और सत्यदेव आसमान की ओर देख रहे हैं और जैकलीन ने आंखें बंद की हुयी हैं। फोटो के साथ अक्षय ने लिखा है, फोटो में या जीवन में हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की सुंदर लकीर होती है।

राम सेतु के ऊटी शेड्यूल को पूरा किया। आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगा।

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही माइथोलॉजी फिल्म ‘रामसेतु’ में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.