After Header-1

गुस्से में विधायक, आपदा प्रबंधन मंत्री को लगाई फटकार

देहरादून। सीएम पुष्कर धामी ने चंपावत में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के साथ आपदा मंत्री धन सिंह रावत और लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल समेत डीएम और तमाम अधिकारी मौजूद थे।

विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने ही मंत्री धन सिंह रावत और डीएम को जमकर फटकारा। विधायक अपनी ही सरकार के मंत्री और जिलाधिकारी पर बरस पड़े।
उन्होंने पहले आपदा मंत्री धन सिंह रावत को खरी खोटी सुनाई और साथ ही जिलाधिकारी पर सरकार में गलत आंकड़े भेजकर गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
मुख्यमंत्री  सर्किट हाउस में आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपना गुस्सा आपदा मंत्री धन सिंह रावत पर उतार दिया।
उन्होंने आपदा राहत कार्यों में देरी होने का आरोप लगाया। पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि मंत्री उन्हीं स्थानों पर आपदा का दौरा कर रहे हैं, जहां चॉपर उतर सके। कहा कि उनकी विधानसभा में इस आपदा से सात लोगों की जान गई है लेकिन उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने जिलाधिकारी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में ही डीएम शासन को फर्जी आंकड़े भेजने का आरोप लगाया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि वह पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने हर क्षेत्र में गए और लोगों को हर संभव सहायता व्यक्तिगत रूप से देने का प्रयास कर रहे है।
लेकिन डीएम और प्रशासनिक अमला बिना उन क्षेत्रों में जाए मुख्यमंत्री के सामने फर्जी आंकड़े पेश कर रहा है। सुल्ला क्षेत्र में चार लोग आपदा में हताहत हुए लेकिन प्रशासन का एक भी बड़ा अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.