After Header-1

अरुणाचल में भारत ने तैनाती की बोफोर्स तोप, सीमा पर निगरानी बढ़ी

नयी दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बोफोर्स तोप की तैनाती कर दी गई है।पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले कई महीनों से जारी तनाव के बीच भारतीय सेना ने यह कदम उठाया गया है।

वोफोर्स को चीन से लगे अग्रिम चौकियों पर तैनात किया गया है। चीन की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय जवान सतर्क हैं और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए भारत की तैयार

इससे पहले पूर्वी लद्दाख की तरफ भी बोफोर्स तोपें तैनात कर दी गई थीं। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने पहले ही इस तरह के संकेत देते हुए कहा था कि किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए भारत की तैयारी ‘अत्यंत उच्च स्तर’ की है।

एलएसी के पास अपनी तरफ चीन ने कई मॉडल गांव बनाए हैं। अरुणाचल प्रदेश से लगती एलएसी पर उसके सैनिकों की गश्त में भी बढ़ोतरी हुई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.