जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली है कामयाबी, बिहार के मजदूरों की हत्या करने वाले दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली है बड़ी कामयाबी। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया 2 आतंकियों को।

मारे गए एक आतंकवादी की पहचान लश्कर के जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी के तौर पर हुई है।पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि दोनों आतंकी बिहार के मजदूरों की हत्या में शामिल थे।

पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में  17 आतंकवादियों को मार गिराया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है और आतंकवादी गैर-कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं।

इस महीने अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के दरगड़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

इसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसी दौरान लश्कर ए तैयबा से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.