भाजपा में जातिवाद और वंशवाद नहीं चलता : स्वतंत्र देव

लखनऊ । भाजपा में जातिवाद और वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता मे रखते हुए अपने कार्य करता है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है जहां जातिवाद या वंशवाद नहीं चलता है। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बूथ अध्यक्ष पार्टी का नेतृत्व करता है और चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपरपावर बनाना चाहते है।

प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की नीति और जनकल्याण के कार्यो से आमजन का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। प्रदेश को ना सिर्फ अपराधियों से मुक्त किया बल्कि उनकी अवैध सम्पतियो को भी जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि राममंदिर , धारा 370 व 35ए को खत्म करने और कोरोना काल मे 80 करोड़ देशवासियों को निशुल्क खाद्यान्न और सभी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने पर सराहनीय कार्य करने के लिए जनता मुक्तकंठ से भाजपा सरकार की प्रंशसा कर रही है। मोदी और योगी सरकार भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप आज तक नहीं लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने अपराध मुक्त, भयमुक्त, दंगा मुक्त शासन देकर प्रदेश में विकास की गति को आगे बढ़ाया है। सिंह ने कहा कि कोरोना काल में क्वारंटाइन में रहे विपक्षी दलों के नेता लगातार जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है। सपा-बसपा व कांग्रेस को वंशवादी जातिवादी और भ्रष्टाचारी दल बताते हुए कहा कि इन दलों का गांव, गरीब, शोषित पीड़ति, वंचित के हितों से कोई लेना देना नहीं है, यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के समर्थन से भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.