महापौर पर निम्न स्तर की राजनीति करने का आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने होर्डिंग व बोर्ड को लेकर महापौर को घेरा

देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने नगर निगम के महापौर पर होर्डिंग व बोर्ड चुराने का आरोप लगाया है। कहा कि महापौर बहुत ही निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि आम आदमी पार्टी के होर्डिंग नगर निगम कर्मचारियों द्वारा महापौर के इशारे पर निकाल कर अपने पास रख लिए गए और उसके बाद कैंट विस क्षेत्र के सभी पार्षदों को वो होर्डिंग दिए गए। होर्डिंग्स में महापौर ने अपनी फोटो लगवा कर के पूरे कैंट विस क्षेत्र में लगवा दी है। इससे साफ होता है कि महापौर  कैंट विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सपना देख रहे हैं।
आप नेता ने कहा कि इस तरह की हल्की राजनीति कर के विपक्षी दलों के होर्डिंग-बैनर हटा कर के उसमे अपनी फोटो लगा कर अवैध तरीके से  पूरे कैंट विस क्षेत्र में लगाया गया है। इस तरह की राजनीति कर के महापौर ने पद की गरिमा को खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर  पहले भी विवादों में रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में अपना तामझाम जोड़ा है उसको लेकर वे सुर्खियों में बने रहते है और अपना बाहुबल दिखा कर आप के पोस्टर बैनरों को हटा कर गलत तरीके से अपने फोटो लगवा कर कैंट विस में सभी जगह लगा रहे हैं। महापौर सत्ता में होने का फायदा उठा रहे हैं, परंतु अपने पद की गरिमा को भी भूल रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.