नेपाल : भूस्खलन से 6 लोगों की मौत, दो लोग लापता,कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर 

काठमांडू। नेपाल के परबत जिले  में भूस्खलन से  6 लोगों की मौत हो गयी है और दो लोग लापता  बताए जा रहे हैं। हादसा शुक्रवार सुबह हुआ है। नेपाल के कई इलाकों में जबरदस्‍त बारिश हो रही है। इसके बाद से नेपाल की कई नदियां खतरे के निशान से कहीं ऊपर बह रही हैं।

बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम नौ लोगों की मौत

काठमांडू  में बुधवार को कास्की और डांग जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। घोरही सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी-4, डांग में बाढ़ सिस्नेखोला में एक कार के बह जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई। दो पीड़ितों के शव बुधवार रात को ही बरामद किए गए जबकि दो अन्य शव गुरुवार सुबह तीन किलोमीटर नीचे की ओर मिले।

भूस्‍खलन से कई वाहन रास्‍ते में ही फंसे

नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली काठमांडू, पोखरा अवरुद्ध हो गया है। कई जगहों पर इसकी वजह से हुए भूस्‍खलन से कई वाहन रास्‍ते में ही फंसकर रह गए हैं। इनमें भारत से जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से रुपनदेही जिले का धोडॉहा पुल धंस गया है। इसकी वजह से बुटवल से पूर्व की ओर और नारायणगढ़ से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन वहीं रुक गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.