अफगानिस्तानः संघर्ष में चार की मौत, पांच घायल

काबुल।अफगानिस्तान में तालिबान और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच संघर्ष में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि मृतकों या घायलों में तालिबान का कोई सदस्य है या नहीं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी और गठबंधन बल की पूरी तरह वापसी के बाद इस देश पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.