92 साल की उम्र में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन

नई दिल्ली। 92 साल की उम्र में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार की शाम निधन हो गया है। गिलानी के निधन के बाद घाटी में हालात को देखते हुए पुलिस ने इंटरनेट को बंद करने का फैसला लिया है। सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद घाटी में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इंटरनेट सेवा को बंद किए जाने के साथ ही गिलानी के घर के बाद सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। हुर्रियत के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। मुख्तार अहमद रजा को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.