घूसखोर राजस्व कर्मी चढ़े निगरानी के हत्थे

पटना : गोपालगंज जिले के फुलवरिया ब्लॉक के राजस्व कर्मी गोपाल सिंह को 10 हजार रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। परिवादी अभय तिवारी ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया था की अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने को लेकर राजस्व कर्मी गोपाल सिंह दश हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।
इस मामले को ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इस मामले में फुलवरिया थाने में 32/21 कांड दर्ज कर आरोपी गोपाल सिंह को बथुआ बाजार स्थित सुभाष राय के किराए के मकान से आरोपी राजस्व कर्मी गोपाल सिंह को निगरानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.