दो वरिष्ठ आईपीएस को मिला अतिरिक्त प्रभार

देहरादून । शासन ने बुधवार को दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वीआरएस ले चुके वी विनय कुमार की विजिलेंस की जिम्मेदारी बतौर अतिरिक्त प्रभार अमित सिन्हा को सौंपा गया है। वहीं आई जी पुष्पक ज्योति को होम गार्डस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.