हरीश पासवान को एसटीएफ ने किया ढेर, एक लाख का था इनाम

बलिया। पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान को आज उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ढेर कर दिया।हरीश पासवान हल्दी थाना के बाबूबेल निवासी था। पासवान पर अभी हाल ही में बैरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में साजिश रचने का भी आरोप था।एसएटीएफ के डिप्टी एसपी डीके साही के नेतृत्व में टीम ने हरीश पासवान को घेरा। इसके बाद उसने भागने के प्रयास में फायरिंग की। एसटीएफ की टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें पासवान मारा गया।

वाराणसी जोन के एडीजी ने एक लाख रुपया का घोषित किया था इनाम

हरीश पासवान पर वाराणसी जोन के एडीजी ने एक लाख रुपया का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ 30 से अधिक जघन्य अपराध में केस दर्ज हैं। वह वाराणसी जोन में बीते छह महीने से बेहद सक्रिय था। जिला पंचायत के चुनाव के दौरान भी उसने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक की हत्या की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.