After Header-1

पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता हुए भाजपाई

देहरादून । बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, कमल थामने वालों का सैलाब बताता है कि जो कसक मिथक तोड़ने की हरिद्वार में रह गई थी वो इस बार हैट्रिक के साथ टूट जाएगी। क्योंकि मोदी और धामी के नेतृत्व में जारी विकास की यात्रा में लोग अपने अपने दलों में पीढ़ियों का साथ छोड़ कर आ रहे हैं।

बलबीर रोड पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यकम में बसपा से भाजपा में आने वालों का जोरदार रेला उमड़ा नजर आया। जिसमें बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नाथी राम ने पिछड़े, अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज के अपने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ वैचारिक प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी नवागंतुक सदस्यों पार्टी के विचारों, सिद्धांतों एवं सांगठनिक रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। नाथी राम के साथ बापा से पार्टी ज्वाइन करने वालों में प्रमुख नाम रहे जिला प्रभारी फकीरचंद, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व जिला प्रभारी विक्रम सिंह, पूर्व लोकसभा प्रभारी एडवोकेट पदम सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी सोमपाल प्रधान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, महेंद्र प्रधान, प्रदेश सचिव राम सिंह कश्यप, दिनेश कुमार।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में इंजीनियर लखन सिंह प्रधान, सुशील कुमार प्रधान, युवराज प्रधान, नानूराम, अर्जुन सिंह प्रधान, बबलू कुमार कटारिया, मनोज कुमार, श्री तेलु राम, श्री सतीश कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, श्री अरविंद कुमार, जसविंदर सिंह, श्याम लाल, बिट्टू कुमार, सुशील कुमार, सोनू सैनी, ईश्वर चंद, टिंकू सैनी, मुकर्रम प्रधान, इस्तकार प्रधान, फुरकान प्रधान, लियाकत अली, जावेद अहमद, नौशाद अहमद, जुल्ककर चेयरमैन, इरफान मिस्त्री रईस प्रधान आदि सैकड़ों की संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख थे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद हरपाल साथी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भोगपुर मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.