काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को उठा ले गए तालिबानी

काबुल। अफगानिस्तान में चारो तरफ अफरातफरी का माहौल है।  इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि तालिबानी चरमपंथियों ने काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को उठा ले गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबानियों ने काबुल एयरपोर्ट से जिन लोगों को उठाया है, उनमें से ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं। हालांकि तालिबानी चरमपंथी इन लोगों को कहां लेकर गए हैं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक काबुल एयरपोर्ट के उत्तरी गेट से तालिबानी चरमपंथियों ने सभी 150 लोगों को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अफगानी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज्यादातर भारतीय नागरिक मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि तालिबानी चरमपंथियों द्वारा की गई हाथापाई में कुछ लोग जख्मी भी हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.